नितिन नबीन की ताजपोशी पर सरगांव मंडल उत्साहित, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न
सरगांव। भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्विरोध निर्वाचन पर सरगांव भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार जश्न मनाया। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में नितिन नबीन की ताजपोशी पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।…