Headlines

सेवा संकल्प अभियान के तहत बावली आंगनबाड़ी में सजा सेवा और सम्मान का आंगन

दुर्गा महेश साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का किया सम्मान, बच्चों को बांटे बिस्किट; महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

सरगांव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम बावली स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सहभागिता के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के योगदान को सराहते हुए उनका सम्मान किया गया। साथ ही केंद्र में उपस्थित बच्चों को बिस्किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा मंडल सरगांव की कार्यकारिणी सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 14 की पंच श्रीमती दुर्गा महेश साहू रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में बूथ क्रमांक 87 बावली के इकाई अध्यक्ष यशवंत साहू उपस्थित रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 04 की पंच रुखमणी साहू एवं भाजपा मंडल सरगांव के सोशल मीडिया सहसंयोजक महेश साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्रीमती दुर्गा महेश साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण साहू सहित केंद्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका को उनके कर्तव्य के प्रति निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव के लिए श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को बिस्किट वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने उद्बोधन में श्रीमती साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कल्याण के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को इन योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रतानुसार लाभ उठाना चाहिए तथा अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण साहू, माया ठाकुर, रामप्यारी साहू, पुन्नी निषाद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। आंगन मिलन कार्यक्रम ने शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े सेवाभावी कार्यों को सम्मान देने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *