सरगांव में पवित्र कलश एवं बाइक सवार सेवायात्रियों का भव्य स्वागत, अरपा नदी का जल भी काशी विश्वनाथ में अभिषेक के लिए होगा समर्पित
सरगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी तक निकाली गई ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ का मुंगेली जिला आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। यात्रा में शामिल पवित्र कलश एवं बाइक सवार सेवायात्रियों के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बिल्हा विधानसभा के सरगांव में भी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रैली का भव्य स्वागत कर सेवायात्रियों का अभिनंदन किया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह यात्रा जल संरक्षण, जनसेवा, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रसमर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है। वडनगर से प्रारंभ हुई इस पावन यात्रा में जन्मभूमि का जल लेकर सेवायात्री विभिन्न मार्गों से होते हुए वाराणसी की ओर अग्रसर हैं। यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाली विभिन्न पवित्र नदियों का जल भी कलश में एकत्रित किया जा रहा है, जिसे वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से अभिषेक के लिए समर्पित किया जाएगा।

अरपा नदी का जल भी पहुंचेगा काशी विश्वनाथ धाम
इस पावन यात्रा के क्रम में बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी का जल भी पवित्र कलश में समर्पित कर काशी विश्वनाथ धाम तक ले जाया जाएगा। वडनगर से काशी तक की यह यात्रा देश की आस्था, संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रभावना को एक सूत्र में जोड़ने का प्रतीक बन रही है। पवित्र नदियों के जल को एकत्रित कर काशी विश्वनाथ में अभिषेक की यह पहल जल संरक्षण एवं नदियों के प्रति श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दे रही है।

सेवा का भाव जनभागीदारी से बने जनआंदोलन : तोखन साहू
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि सेवा का भाव तभी व्यापक रूप से सार्थक होता है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से वह जनआंदोलन का रूप ले। सेवा, संवेदना और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाने के प्रयासों को गति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज में सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने के साथ लोगों को जनकल्याण के कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

सेवा, जल संरक्षण और राष्ट्रसमर्पण का भावपूर्ण अभियान : धरमलाल कौशिक
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह यात्रा केवल कलश एवं बाइक रैली नहीं, बल्कि सेवा, जल संरक्षण, संस्कार, आस्था और राष्ट्रसमर्पण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक भावपूर्ण अभियान है। उन्होंने सरगांव में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सेवायात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि वडनगर से काशी तक की यह पावन यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और राष्ट्रभावना को जोड़ने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि पवित्र नदियों के जल को कलश में समर्पित कर काशी विश्वनाथ धाम तक ले जाने की यह पहल जनमानस को जल संरक्षण एवं अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूक करने का संदेश देती है।
सेवा गतिविधियों से जुड़ रही जनभागीदारी
यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रमों के साथ स्वच्छता, पौधरोपण, जनसंवाद और अन्य सेवा गतिविधियों को भी जोड़ा जा रहा है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने तथा जल संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुंगेली जिला आगमन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवायात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

ये रहे उपस्थित
यात्रा के स्वागत अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, राज्यसभा सांसद श्री राजीव शुक्ला, श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके साथ ही नरेंद्र शर्मा जिला महामंत्री कैलाश सिंह, हरिशंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, संजय राजपूत, रामजूड़ावन साहू, रिंकू सिंह, परमानंद साहू, रणजीत सिंह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश साहू, राजेंद्र साहू, धनेन्द्र राजपूत, पंकज वर्मा, अनिल दुबे, चितरेखा मनीष जांगड़े,अनिला देवेंद्र राजपूत, दीपक कौशिक, नारायण वर्मा, उदित साहू, विशाल कौशिक, निखिल कौशिक, राजकुमार साहू, शिव पांडेय, तरुण अग्रवाल, गोपाल जुनेजा,नवाब खान, मनीष साहू,मुंगेली जिला युवा मोर्चा के महामंत्री, समस्त मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




