दो साल से फंसा बच्चों का अधिकार: खपरी स्कूल का बाउंड्रीवाल‑शौचालय निर्माण रुका, नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण
सरगांव/खपरी। रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय प्राथमिक शाला, खपरी में पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा स्कूल का अहाता (बाउंड्रीवाल) और शौचालय निर्माण प्रशासन की अनदेखी व भूमि विवाद के कारण रुका हुआ है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार अधूरी परियोजना की शिकायत तहसील जनदर्शन और कलेक्टर कार्यालय में की गई, लेकिन समस्या का ठोस समाधान…