बूथ सशक्तिकरण पर जोर, तिरंगा यात्रा और ‘हर घर तिरंगा–घर-घर तिरंगा’ अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार
सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने की विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बैठक में जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे, मंडल प्रभारी सोम वैष्णव, मंडल सह-प्रभारी कोटूमल दादवानी, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति स्थायी समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष पोषण यादव सहित पंकज वर्मा, अनिल दुबे, घनश्याम राजपूत, मनजीत सिंह, हुरा अंबालिका साहू सहित शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक, विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पार्षद तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। आगामी शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तरीय बैठकों को प्रभावी बनाने, बूथों पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत बूथ संरचना में निहित है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ एवं शक्ति केंद्र को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।

तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा
बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा तथा ‘हर घर तिरंगा–घर-घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व एवं राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। तिरंगा यात्रा को व्यापक स्वरूप देने के साथ आमजन को अभियान से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

एकजुटता और अनुशासन के साथ कार्यक्रम सफल बनाने का संकल्प
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा, समर्पण और अनुशासन के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक के माध्यम से मंडल सरगांव में संगठनात्मक सक्रियता को नई गति देने, बूथ व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता एवं बेहतर समन्वय का संदेश दिया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं में आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्साह दिखाई दिया और सभी ने संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता के साथ जुटने की प्रतिबद्धता जताई।


