राकेश साहू बने साहू समाज आईटी सेल के प्रदेश संयुक्त सचिव

द्वितीय कार्यकारिणी सूची में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, समाज के डिजिटल सशक्तीकरण को देंगे गति

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ की द्वितीय कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू द्वारा जारी सूची में राकेश साहू को प्रदेश संयुक्त सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से समाज के लोगों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर राकेश साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू तथा जिला साहू संघ मुंगेली के अध्यक्ष पुहूपराम साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

राकेश साहू ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। समाजहित, संगठन की मजबूती और समाज की गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

उन्होंने कहा कि आईटी सेल प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने तथा डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में साहू समाज को और अधिक संगठित, सशक्त एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

राकेश साहू ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया और तकनीकी संसाधन समाज को एकजुट करने और संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। आईटी सेल के माध्यम से इन संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करते हुए समाज की उपलब्धियों, सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *