उप मुख्यमंत्री अरुण साव व पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्व. प्रेम सिंह बघेल को अर्पित की श्रद्धांजलि।
मुंगेली। जिले के प्रतिष्ठित मालगुजार एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व स्वर्गीय प्रेम सिंह बघेल जी के निधन पर शोकाकुल बघेल परिवार को ढांढस बंधाने हेतु उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ग्राम बांकी पहुंचे। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने स्वर्गीय बघेल जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गहरी संवेदना व्यक्त की…