Headlines

सरगांव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भव्य जश्न

पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों की विजय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, नारेबाजी के साथ उत्सव मनाया

सरगांव। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय के उपलक्ष्य में सरगांव मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ भव्य जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक-दूसरे को मिठाई और झाल मूड़ी खिलाई तथा जीत की हार्दिक बधाइयाँ दीं। पूरे क्षेत्र में उत्सव का शानदार माहौल छा गया।

भाजपा समर्थकों ने आतिशबाजी और फटाकों से विजय का उल्लास व्यक्त किया। “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” तथा “भाजपा जिंदाबाद” के जोशीले नारों से वातावरण गूंज उठा।

मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने इस ऐतिहासिक जीत को कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम बताया। वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबा परेटन गिरी गोस्वामी ने कहा कि यह भय के खिलाफ जनता के साहसिक मतदान और भाजपा के विकास कार्यों की ऐतिहासिक स्वीकृति है। जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू ने इसे देश के विकास एवं सुशासन की नीतियों पर जनता की मुहर बताते हुए आगे भी जनसेवा और विकास कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नरेन्द्र शर्मा, रणजीत सिंह हूरा, शिव पाण्डेय, रामकुमार कौशिक, राम जुड़ावन साहू, पंकज वर्मा, विशाल कौशिक, विरेन्द्र तिवारी, निखिल कौशिक, दुर्गेश कौशिक, बिसई राजपूत, गोलू राजपूत, भोज वर्मा, कमलेश अग्रवाल, महेश साहू, पवन साहू, तरुण अग्रवाल, गोपाल जुनेजा, समर जुनेजा, सुरेश निर्मलकर, जमुना पाडे, सविता कौशिक, नंदनी साहू, पूर्णिमा ध्रुव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस विजय को उत्सव के रूप में मनाते हुए एकजुटता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *