बैतलपुर/मुंगेली: क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बैतलपुर ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) बोर्ड परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्र अभिनव मित्रा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
अभिनव ने किया विद्यालय टॉप–
इस वर्ष की मेधा सूची में अभिनव मित्रा ने 600 में से 568 अंक (94.66%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनके साथ ही अन्य मेधावी छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया:
दीपेश साहू: 92% (द्वितीय स्थान)
सौम्य सिंह ठाकुर: 90.5% (तृतीय स्थान)
झरना साहू: 87.5% (चतुर्थ स्थान)
गरिमा जाटवर: 84.66% (पंचम स्थान)
परीक्षा परिणाम के मुख्य आँकड़े—
विद्यालय के प्रबंधन द्वारा साझा किए गए आँकड़ों के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत संतुलित रहा:
पंजीकृत एवं सम्मिलित छात्र: 40
कुल उत्तीर्ण: 38
प्रथम श्रेणी: 27 छात्र
द्वितीय श्रेणी: 11 छात्र
विशेष उपलब्धि–
विद्यालय में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या शून्य रही। केवल 2 विद्यार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है।
हर्ष का माहौल-
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त आचार्यों ने इस गौरवपूर्ण सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी उच्च शिक्षा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है


