Headlines

धारदार चाकू लहरा कर राहगीरों को भयभीत करने वाला 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, सरगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सरगांव । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा पु से) के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती बरतने की मुहिम के तहत सरगांव पुलिस ने धारदार चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू और पुरानी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (नंबर CG 10 U/8232) जब्त की गई।

मुखबिर से सूचना मिली कि सरगांव के मौहार पारा जाने वाली रोड पर एक व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर घूमते हुए राहगीरों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में सरगांव पुलिस ने टीम गठित कर घटनास्थल पर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने मारपीट के इरादे से चाकू रखने की बात कबूल की। गिरफ्तार आरोपी विजय साहू (21 वर्ष) पिता अनिल साहू, निवासी सरगांव वार्ड नंबर 8, थाना सरगांव, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) का निवासी है।

सरगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 84/26,धारा 25,27, मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, आरक्षक सूरज धुरी, कृष्ण ध्रुव और सूर्यकांत धृतलहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *