Headlines

भक्त माता कर्मा ने त्याग और तप से भगवान कृष्ण को किया प्रसन्न, निस्वार्थ भाव से की समाज सेवा : डिप्टी सीएम अरुण साव

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव सरगांव में आयोजित मां कर्मा जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

सरगांव/मुंगेली। नगर पंचायत सरगांव के बस स्टैंड में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के साथ पहुंचे। इस अवसर पर श्री साव ने तहसील साहू संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं बस स्टैंड में स्थित भक्त माता कर्मा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।

श्री साव ने कहा कि, आज साहू समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। साहू समाज की ताकत एकता और एकजुटता है। ये सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाला समाज है। उन्होंने कहा कि, आज समाज के युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है। युवाओं को सोशल मीडिया की लत से दूर करना है। इस अवसर पर समाज के 10वीं-12वीं के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान कर सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की।

समारोह में पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू जी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू जी, विधायक मा. श्री संदीप साहू जी, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री परमानंद साहू जी, साहू समाज के जिला अध्यक्ष श्री पुहुप साहू जी, श्री बलदाऊ साहू जी, श्री रामखिलावन साहू जी, श्रीमती रामदुलारी साहू जी, श्री लक्ष्मी नारायण साहू जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती शीलू साहू जी, तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गोविंद साहू जी, परिक्षेत्र, तहसील पदाधिकारी एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *