Headlines

त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल के होनहारों ने CBSE 10वीं बोर्ड में लहराया परचम: श्रेया सिंह टॉपर बनीं 90% अंकों के साथ

सरगांव। स्थानीय त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल, जो अंचल का सर्वश्रेष्ठ आवासीय CBSE स्कूल है, ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया। ग्रामीण इलाकों से ज्यादातर हिंदी माध्यम के स्कूलों से आए बच्चों ने 2026 की कक्षा 10वीं CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अंचल और विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल का समग्र परिणाम 90 प्रतिशत रहा, जो पिछड़े क्षेत्र में एक मिसाल है

टॉपर्स की शानदार उपलब्धि

विद्यालय की होनहार छात्रा श्रेया सिंह (सुपुत्री श्री सनत कुमार ठाकुर) ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। अंकित सोनी (सुपुत्र श्री बुद्धेश्वर सोनी) ने 80 प्रतिशत अंकों से दूसरा स्थान, रुद्र प्रताप मिश्रा (सुपुत्र श्री सूर्यप्रताप मिश्रा) ने 75 प्रतिशत से तीसरा, सार्थक जायसवाल (सुपुत्र श्री सुरेश प्रसाद जायसवाल) ने 74.33 प्रतिशत से चौथा और ईशान तंबोली (सुपुत्र श्री ध्रुव कुमार तंबोली) ने 73.67 प्रतिशत से पांचवां स्थान प्राप्त किया।

ये टॉपर्स अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता-पिता और स्कूल के प्रेरणादायक माहौल को देते हैं। श्रेया सिंह ने कहा कि “स्कूल का वातावरण हमें हमेशा प्रोत्साहित करता रहा। यहां के संसाधनों और शिक्षकों ने कभी हताश नहीं होने दिया।”

प्रबंधन की पहल से बच्चों का सुनहरा भविष्य

स्कूल के प्रबंध संचालक श्री राजेश त्रिवेदी, प्राचार्य श्री सुशांत स्वप्न देवनाथ और समस्त शिक्षक स्टाफ ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री त्रिवेदी ने बताया कि “पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में अशिक्षा और जागरूकता की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद हम लगातार संघर्ष कर आगे बढ़ रहे हैं। इस वर्ष हमने NEET-JEE कोचिंग, कैरियर गाइडेंस क्लासेस, स्मार्ट क्लासरूम की संख्या बढ़ाने और कुशल शिक्षकों की भर्ती जैसे नए प्रकल्प शुरू किए हैं, ताकि बच्चे शिक्षा की ओर आकर्षित हों।”

उन्होंने आगे कहा कि CBSE ने इस वर्ष परिणाम सुधार के लिए द्वितीय प्रयास का विकल्प शुरू किया है, जिसका कई छात्र लाभ उठा रहे हैं। जो बच्चे बेहतर स्कोर की उम्मीद रखते हैं, वे द्वितीय प्रयास के लिए आवेदन कर रहे हैं।

त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल ग्रामीण बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहा है, जो साबित करता है कि सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना असंभव नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *