Headlines

सौम्या अग्रवाल ने CBSE 10वीं में लहराया परचम: 91.2% अंकों से सरगांव को किया गौरवान्वित

एलसीआईटी स्कूल की मेधावी छात्रा ने मेहनत से चमकाया नाम, परिवार-शिक्षकों को दिया श्रेय

सरगांव। मुंगेली जिले के सरगांव नगर को एक और बेटी ने गौरवान्वित किया है। व्यवसायी व समाजसेवी तरुण अग्रवाल की सुपुत्री सौम्या अग्रवाल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 91.2 प्रतिशत अंकों के शानदार प्रदर्शन ने नगर को गौरवान्वित किया है।एलसीआईटी स्कूल, बिलासपुर में अध्ययनरत सौम्या ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय परिवार के सहयोग, कठोर परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है।
बचपन से ही मेधावी सौम्या न केवल पढ़ाई में अव्वल रही हैं, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों जैसे चित्रकला, लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। सौम्या ने बताया की सफलता के लिए समयबद्ध तैयारी,अनुशासन आवश्यक है
परिवार के सदस्यों ने सौम्या की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी की मेहनत रंग लाई। पिता तरुण अग्रवाल ने कहा कि”सौम्या हमेशा से अनुशासित रही है। हमारा पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है।” सौम्या के दादा वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकचंद अग्रवाल ने बिटिया की सफलता को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया वंही नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नगर में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किए जाने की बात कही ताकि यह सफलता क्षेत्र के अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *