सरगांव। साहू समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री तुलसीराम साहू (फर्म तुलसी हार्डवेयर) का आकस्मिक निधन आज हो गया है। 65 वर्षीय श्री तुलसीराम साहू पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका निधन साहू समाज और पूरे नगर के लिए अपूरणीय क्षति है।लंबे समय से साहू समाज सरगांव के कोषाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे तुलसीराम जी ने बाल्यकाल से ही मां महामाया मंदिर की देखरेख की और समर्पित होकर सेवा की उनके परिश्रम,लगन और आस्था ने माँ महामाया मंदिर सरगांव को आज एक अलौकिक भव्यता की ओर अग्रसर किया है।
साइकिल स्टोर से शुरुआत कर वे नगर के प्रमुख हार्डवेयर व्यापारी बने। मां महामाया के सच्चे सेवक के निधन से पूरा नगर शोकमग्न है।उनका अंतिम संस्कार कल 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) को सुबह 10 बजे स्थानीय मुक्तिधाम सरगांव में किया जाएगा। सभी से अंतिम दर्शन हेतु उपस्थित होने की अपील की गई है।
वे अपने पीछे पुत्र लक्ष्मण साहू, गोपाल साहू, महेंद्र साहू सहित भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए। भगवान शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल, शक्ति और साहस प्रदान करें।साहू समाज ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


