Headlines

तालापारा में स्कूली उत्सव की धूम: नृत्य-नाटक से झूमे दर्शक, मेधावियों का सम्मान

मंगल पांडे मिनी स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

सरगांव। शासकीय प्राथमिक शाला तालापारा, पेंड्री (स) एवं पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्री (स) का वार्षिक उत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह 2026 मंगल पांडे मिनी स्टेडियम तालापारा में धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच झुलूराम वर्मा, जनपद सदस्य चमेली सुंदर साहू एवं सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक रामचरण कस्तूरा ने शिरकत की।अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बदलते युग में शिक्षा के क्षेत्र में कई बदलाव आए हैं, जिन्हें अपनाते हुए निरंतर प्रयास जरूरी हैं।

कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, पंथी, सुआ नृत्य, लोकनृत्य, नाटक, लघु नाटिका एवं देशभक्ति गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। शिक्षा की महत्ता पर आधारित लघु नाटिका ने गहरा संदेश दिया।स्कूल प्रधान पाठक राजू आर. निषाद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। खेल व शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक डिकेश्वर शर्मा ने किया। तैयारी में जितेंद्र जाधव, महेश पांडेय, बृजवासी, निरंजन वर्मा, प्रतिभा महिलांगे, ईश्वरी वर्मा, कुंती दुबे सहित स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे। संकुल समन्वयक कोमल प्रसाद गायकवाड़ ने सभी को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *