Headlines

“सामाजिक एकता से ही बनेगा समाज मजबूत “: पोषण यादव

छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज की मासिक बैठक व सम्मान समारोह सरगांव में सम्पन्न

सरगांव। छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज की मासिक बैठक सह सम्मान समारोह नगर पंचायत सरगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभापति के रूप में वरिष्ठ समाज प्रमुख श्री परदेशी राम यादव और मुख्य अतिथि भाजपा मंडल सरगांव अध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि पोषण यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर यादव ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ यादव कुल के आराध्य देव श्रीकृष्ण की प्रतिमा में माल्यार्पण व पूजा-अर्चना से हुआ। सभी अतिथियों को यादव समाज सरगांव की ओर से पुष्प गुच्छ, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों में सुशील यादव (पार्षद), मनोज यादव (पार्षद), कोषाध्यक्ष पुनाऊ यादव, उपाध्यक्ष शिव शंकर यादव, संरक्षक पंचू राम यादव व तेरस यादव शामिल रहे

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि पोषण यादव ने कहा, “सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। हमें जातिगत भेदभाव भूलकर एकजुट होकर शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास जैसे सामाजिक उद्देश्यों पर काम करना चाहिए। सरगांव में यादव समाज भवन के विस्तार के लिए राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।” उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक उत्थान सुनिश्चित करना होगा।

कार्यक्रम को जवाहर यादव, तेरस यादव, रूपेश यादव व ललित यादव ने भी संबोधित किया। मुख्य रूप से रूपेश यादव, कांशी यादव, लक्ष्मण यादव, धन्नू यादव, मनहरण यादव, इतवारी यादव, अशोक यादव, अमृत यादव, मोतीलाल यादव, रोहित यादव, महेंद्र यादव, बलराम यादव, प्रकाश यादव, संतोष यादव, मनोज यादव, टिका यादव, फल्ला यादव आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश प्रवक्ता ललित यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *