Headlines

संगठन की मजबूती और सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, भाजपा मंडल सरगांव की मासिक बैठक संपन्न

धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में बूथ सशक्तीकरण और शक्ति केंद्रों को सक्रिय बनाने पर मंथन, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का किया आह्वान

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव की मासिक संगठनात्मक बैठक बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को सरगांव के कुर्मी समाज भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी करने तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर तथा मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री रिंकू सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

बैठक में “आत्मनिर्भर मंडल, सशक्त शक्ति केंद्र एवं मजबूत बूथ” के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों में समन्वय बढ़ाने, शक्ति केंद्रों को सक्रिय रखने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं, सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

जनसेवा और संगठनात्मक समन्वय पर जोर

इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रियता से काम करना होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, गेंद सिंह कौशिक, घनश्याम राजपूत, रामजुड़ावन साहू,रणजीत सिंह मंडल महामंत्री पंकज वर्मा, नंदनी साहू, पूर्णिमा ध्रुव, जमुना पांडे, सविता कौशिक, सुनीता साहू, शबाना जबीन, लक्ष्मीन साहू, चंद्रशेखर कौशिक, मनीष साहू, बिहारी राजपूत, श्रवण शर्मा, दुकलहा साहू, हिरावन साहू और विशाल कौशिक सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक-सहसंयोजक, निर्वाचित जनप्रतिनिधि तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *