Headlines

कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी: कांग्रेस सरगांव मंडल अध्यक्ष बने मुकेश साहू

सरगांव। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरगांव मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुकेश साहू को सौंपी है। कम उम्र में मुकेश को मिली इस अहम जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर मुकेश ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण एवं जिम्मेदारी से भरा क्षण बताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित कांग्रेस परिवार के समस्त वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कम उम्र में मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के आशीर्वाद से वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *