रायपुर। गणतंत्र दिवस 2026 के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहणकर्ताओं की आधिकारिक सूची घोषित कर दी है। रायपुर में राज्यपाल मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि अन्य जिलों में मंत्री, उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तिरंगा फहराएंगे। विशेष रूप से बिलासपुर जिले में सीएम साय पहली बार ध्वज रोहण की जिम्मेदारी निभाएंगे।

जिलों में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनभागीदारी के लिए दिशानिर्देश जारी हो चुके हैं। शासन भव्य समारोह सुनिश्चित करने को तैयार है।


