खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर्स का किया गया निरीक्षण
मुंगेली। औषधि निरीक्षक श्रीमती किरण सिंग के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन टीम व संयुक्त टीम ने मुंगेली व लोरमी ब्लॉक के 10 मेडिकल स्टोर्स का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में औषधियों की गुणवत्ता, दस्तावेजों का सत्यापन तथा बिना प्रिस्क्रिप्शन नारकोटिक दवाओं के विक्रय की जांच हुई।

नियमों के उल्लंघन पर 04 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी
शिव मेडिकल स्टोर टेमरी, श्री साई मेडिकल स्टोर्स टेमरी, प्रशांत मेडिकल स्टोर्स डिण्डौरी तथा मां महामाया मेडिकल स्टोर्स चारभाटा पर औषधि अधिनियम 1940 व नियम 1945 का उल्लंघन पाया गया। इन स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है, संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

भविष्य की चेतावनी
सभी मेडिकल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि शेड्यूल H-1, नारकोटिक्स व एमटीपी किट जैसी दवाएं केवल वैध प्रिस्क्रिप्शन पर बेचें तथा दस्तावेज नियमित रखें। जिला भर में संयुक्त निरीक्षण अभियान जारी रहेगा ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व सुरक्षित दवाएं मिलें।


