Headlines

मुंगेली पुलिस की सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: ‘ऑपरेशन बाज’ से दो सट्टेबाज गिरफ्तार, 70 हजार की संपत्ति जब्त

मुंगेली। जिला पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के सख्त निर्देश पर ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने जिले में सट्टा और जुआ पर पूरी तरह अंकुश लगाने की मुहिम तेज कर दी है। मंगलवार 13 जनवरी 2026 को मुखबीर की सूचना पर साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की टीम ने चुड़ी लाइन गोलबाजार तथा नगर पालिका स्कूल के पास छापेमारी कर दो सटोरियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लोगों को रुपये-पैसे का लालच देकर सट्टा पट्टी लिखने और ऑनलाइन जुआ खेलाने में लिप्त पाए गए।

जाहिद अली के खिलाफ सख्त कार्रवाई

चुड़ी लाइन गोलबाजार मुंगेली में जाहिद अली पिता वाहिद अली (उम्र 35 वर्ष, निवासी चुड़ी लाइन गोलबाजार) को सार्वजनिक स्थान पर अंकों पर रुपये का लालच देकर सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20,000 रुपये नगद, एक सफेद कागज का टुकड़ा जिसमें सट्टा पट्टी लिखी हुई थी और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल (मूल्य 5,000 रुपये) जब्त किया गया। आरोपी को धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 15/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

राज सोनी पर ऑनलाइन सट्टे का शिकंजा

इसी क्रम में नगर पालिका स्कूल के पास राज सोनी पिता रमेश (उम्र 35 वर्ष, निवासी सदर बाजार मुंगेली) को क्रिकेट मजा इलेवन ऐप के माध्यम से मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके वॉट्सऐप पर क्रिकेट संबंधी सट्टे की बातचीत और लेन-देन के सबूत मिले। उसके कब्जे से सैमसंग S-25 अल्ट्रा मोबाइल (मूल्य 50,000 रुपये) जब्त कर धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 16/26 दर्ज किया गया। आरोपी को प्रतिबंधात्मक इश्तगासा क्रमांक 05/117/2026 धारा 170, 126(बी), 135(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम कार्यालय पेश कर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा (प्रभारी साइबर सेल), निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सउनि ईश्वर राजपूत सहित प्र.आर. नरेश यादव, नोखे कुर्रे, यशवंत डाहिरे, बाली राम ध्रुव, चंद्र ध्रुव, रवि जांगड़े, आर. रवि मिन्ज, गिरीराज सिंह, भेषज पांडेकर, राहुल यादव, हेमसिंह ठाकुर, राकेश बंजारे और परमेश्वर जांगड़े की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को सट्टा-जुआ पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *