Headlines

पथरिया बीईओ डॉ. प्रतिभा मण्डलोई ने चुनचुनिया संकुल स्कूलों का किया आकस्मिक निरीक्षण

सरगांव/पथरिया –विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पथरिया डॉ. प्रतिभा मण्डलोई द्वारा संकुल केंद्र चुनचुनिया अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल चुनचुनिया, प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला चुनचुनिया का आज आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बीईओ डॉ. मण्डलोई ने सर्वप्रथम हायर सेकेण्डरी स्कूल का अवलोकन किया। कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, विषयों की गहन समझ तथा अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों को भी शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए।

इसके पश्चात प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन योजना का निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा की जांच की गई, जिसे बीईओ द्वारा संतोषजनक पाया गया। उन्होंने रसोइयों एवं विद्यालय स्टाफ को मध्यान्ह भोजन में स्वच्छता , सुरक्षा तथा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार भोजन वितरण करने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कक्षा 6वीं, 7वीं एवं 8वीं में संचालित अर्धवार्षिक परीक्षा की संचालन व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। परीक्षा संचालन व्यवस्था संतोषजनक थी।

बीईओ डॉ. प्रतिभा मण्डलोई ने विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही विभाग की प्राथमिकता है। इस अवसर पर विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक शिक्षकगण सीएसी चुनचुनिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *