मुंगेली। मुंगेली जिले के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं। नई स्थानांतरण सूची के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, सिपाही और प्रधान आरक्षक सहित कुल 45 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया है। यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। जारी आदेश में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा को थाना पथरिया के साथ ही अतिरिक्त प्रभार देते हुए मुंगेली सायबर सेल का प्रभारी बनाया गया है।




