Headlines

मुंगेली किसान मोर्चा के रितेश यादव बने जिलाध्यक्ष, भाजपा ने की बड़ी घोषणा

9 जनवरी जन्मदिन पूर्व सच्चे किसानपुत्र को मिली महती जिम्मेदारी

मुंगेली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा में जिलाध्यक्ष, महामंत्री, सम्भाग प्रभारी, सहप्रभारी, प्रकल्प संयोजक और सहसंयोजक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ की गई हैं।

पथरिया के रितेश यादव, जो भाजपा के जिला मंत्री हैं, को किसान मोर्चा का मुंगेली जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राकेश तिवारी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह घोषणा स्थानीय स्तर पर किसान मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से की गई है। ज्ञात हो कि रितेश यादव का जन्मदिन 9 जनवरी को है और उनके जन्मदिन के पूर्व उन्हें पार्टी ने जिम्मेदारी रूपी बड़ा तोहफा उनके परिश्रम का प्रदान किया है।

भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर के साथ ही मंडल सरगांव के अध्यक्ष पोषण यादव, महामंत्री अनिल दुबे, पंकज वर्मा, सहित पदाधिकारियों व कई ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं ने रितेश यादव और अन्य नियुक्त सदस्यों को बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये नियुक्तियाँ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।नई जिम्मेदारी मिलने पर रितेश यादव ने मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले,लोरमी विधायक व उपमुख्यमंत्री अरूण साव,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “यह नियुक्ति मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। मैं किसानों के हितों के लिए कटिबद्ध रहूँगा और भाजपा की नीतियों को जमीनी स्तर पर पहुँचाने का हर प्रयास करूँगा। प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन में मुंगेली जिले के किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। पूर्व में इन्होंने बहुत सारी जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। कहा जाए तो सही मायने में जिले को इस बार किसान पुत्र के रूप में जिलाध्यक्ष मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *