सरगांव । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति,हिंछापुरी मंडल द्वारा रविवार को ग्राम के रामायण चौक में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्य वक्ताओं ने हिंदुत्व की एकता, समरसता और स्वदेशी जीवनशैली पर बल देते हुए समाज को नई दिशा देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें देशभक्ति गीत, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य और संकीर्तन शामिल रहे। सम्मेलन के अंत में महाप्रसाद वितरित किया गया। हिंछापुरी मंडल के अंतर्गत बदरा (ब),हिंछापुरी,कचरबोर्ड,त्रिभुवनपुर, पीपरलोड, तोरला, पेंड्री, लखुवाडीह, खैरा और घुठिया ग्रामों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. ललित माखीजा ने कहा, “समाज में समरसता का भाव होना चाहिए। हिंदू एक धर्म नहीं, एक विचारधारा है, जो सभी धर्मों का सम्मान करता है। हिंदुत्व की व्याख्या अलग-अलग हो सकती है, लेकिन इसकी आत्मा भारत की आत्मा है। आज हिंदू संस्कृति संकटों से जूझ रही है, हमें इसे मजबूत बनाने का संकल्प लेना होगा।”
डॉ. बसंत अंचल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “जिस तरह माताएं यात्रा पर जल्दबाजी में सामान भूल जाती हैं और रास्ते में खर्च करना पड़ता है, उसी तरह देश को समृद्ध बनाने के लिए हर दिशा में समझदारी से कदम उठाने चाहिए। बच्चों के मन को टटोलें, कुरीतियों से समाज को बचाएं। पंच परिवर्तन को व्रत की तरह अपनाएं—स्वदेशी, समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जागरण।”
उन्होंने स्वदेशी पर जोर देते हुए कहा, “हमारी वेशभूषा में भारतीय दर्शन हो, विदेशी वस्तुओं का न्यूनतम प्रयोग करें। त्योहारों को हिंदू पद्धति से मनाएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए घरेलू आयोजनों में प्लास्टिक-डिस्पोजल बंद करें, वृक्षारोपण को अपनाएं। समरसता से जाति भेदभाव खत्म हो, परिवार सप्ताह में एक बार सुसंवाद करे।”

मुख्य अतिथि श्रीमती गायत्री राजपूत (रामायणिक प्रवचनकर्ता) ने रामायण के प्रसंगों से प्रेरित होकर एकता का संदेश दिया। अति विशेष अतिथि कैलाश सिंह ठाकुर (भाजपा जिला मुंगेली महामंत्री) ने हिंदुत्व की रक्षा पर बल दिया। अध्यक्षता महेंद्र गिरी गोस्वामी (सामाजिक कार्यकर्ता) ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि श्रीमती चमेली सुंदर साहू और आरएसएस के मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव तथा जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू भी उपस्थित रहे।
समिति सदस्यों में अनिल दुबे, केदार वर्मा, मनहरण साहू, घनश्याम पुरी गोस्वामी, ईश्वर गिरी गोस्वामी, नारायण गिरी गोस्वामी, संजय गिरी गोस्वामी, धीरज गिरी गोस्वामी, दिनेश गिरी गोस्वामी, शिव वर्मा, भूषण वर्मा, रंजीत वर्मा, लक्ष्मण वर्मा,अनिल राजपूत, रामदुलार राजपूत, झुलुराम वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद दुबे, अनुज राम घृतलहरे,बसंत नवरंग, मेला राम घृतलहरे,गुहराराम कुर्रे,सुंदर साहू, घनाराम साहू, अनिल साहू (खैरा),अनिल शर्मा (घुठिया), सुरेंद्र सिंह ठाकुर, राहुल सिंह ठाकुर,(त्रिभुवनपुर), रामकिशुन गहवाई,निरंजन वर्मा,अनिल वर्मा (पीपरलोड), कौशल राजपूत,कल्याण कुर्रे, व्यासनारायण कुर्रे (कचरबोर्ड) शामिल रहे।


