सरगांव। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अल्पसंख्यक मोर्चा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक इकाई है, जो अल्पसंख्यक समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को उनके बीच पहुंचाने का कार्य करता है। इसी कड़ी में, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा में सरगांव के रणजीत सिंह हूरा “हैप्पी” को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां उन्हें प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया है।रणजीत सिंह हूरा, जो संगठन के प्रति अपनी सक्रियता और ऊर्जावान छवि के लिए जाने जाते हैं, ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मखमूर इकबाल खान सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। एक संक्षिप्त वक्तव्य में रणजीत सिंह हूरा ने कहा, “यह नियुक्ति मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। मैं अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों की आवाज को मजबूती से उठाऊंगा और पार्टी को और सशक्त बनाने में योगदान दूंगा।” रणजीत सिंह हूरा को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष मुंगेली दीनानाथ केसरवानी, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव, जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, मंडल महामंत्री पंकज वर्मा, अनिल दुबे, जनपद उपाध्यक्ष पथरिया दीपिका चंद्रशेखर कौशिक,बाबा परेटन गिरी, रिजवान हक, मनीष साहू सहित भाजपा मंडल सरगांव के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया है।



