Headlines

मुंगेली में आबकारी विभाग की छापेमारी: 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त

पथरिया/मुंगेली। जिले में अवैध शराब पर सख्ती के तहत कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त पथरिया की टीम ने ग्राम गोइंद्री में छापेमारी कर 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी कार्तिक राम यादव को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब और अपराधी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। छापेमारी में आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी उम्मी रूमा और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *