मुंगेली एसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुल 12 आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरारों की तलाश जारी
मुंगेली/जरहागांव। ग्राम बरेला में पंजाब नेशनल बैंक परिसर के पास 26 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:30-3:00 बजे जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में 21 वर्षीय राजकुमार धुरी (पिता: बेनीराम धुरी, निवासी बरेला) का अपहरण कर ठकुरीकापा नर्सरी ले जाकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुखबीर और तकनीकी सहायता से फरार 7 आरोपियों को 30 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 28 दिसंबर को 5 आरोपियों को पकड़ा गया था। कुल 12 आरोपी अब न्यायिक हिरासत में हैं।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त एसपी नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में जरहागांव पुलिस ने मृतक के परिजनों व गवाहों के बयान दर्ज किए। बैंक के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई और विशेष टीमें गठित की गईं।

पकड़े गए फरार आरोपियों का खुलासा: पूछताछ में मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ छोटू साहू ने बताया कि 26 दिसंबर दोपहर 1:30 बजे बैंक में राजकुमार को देखा तो 1 वर्ष पुराने जमीन विवाद पर विवाद हुआ। उसने साथियों को फोन कर बुलाया। सभी ने मिलकर बैंक से राजकुमार को जीजा की कार (HP-38-F-2528) से ठकुरीकापा नर्सरी ले जाकर हाथ, मुक्कों व जंगली डंडों से पीटा। बाद में शव को बरेला उसके घर के सामने फेंक दिया। चोटों से राजकुमार की मौत हो गई।
आरोपियों ने हत्या के बाद वाहन छिपाए, विभिन्न जिलों में भटकते हुए पकड़े गए। ठकुरीकापा नर्सरी से डंडा जप्त। बाकी फरारों व मददगारों पर नजर।
30 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार 7 आरोपी:
🔹प्रदीप उर्फ छोटू साहू (27 वर्ष, पिता: संतोष, बरेला
🔹विनीत साहू उर्फ चिन्टू (20 वर्ष, पिता: राकेश, बरेला)
🔹रवि निर्मलकर (25 वर्ष, पिता: स्व. बिहारीलाल, बरेला)
🔹 राजा धुरी (25 वर्ष, पिता: लक्ष्मीप्रसाद, बरेला)
🔹प्रदीप ध्रुवंशी (25 वर्ष, पिता: स्व. पवन, बरेला)
🔹 मनीष साहू (22 वर्ष, पिता: शिव, बरेला)
🔹 योगेश साहू (25 वर्ष, पिता: जितेंद्र, खपरी, नांदघाट, बेमेतरा)
28 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार 5 आरोपी:
🔹संतोष कुमार साहू (56 वर्ष, पिता: लतेलराम, बरेला)
🔹पोमेश साहू (27 वर्ष, पिता: जितेंद्र, हथनीपारा भाठापारा)
🔹 सोनू राम साहू (45 वर्ष, पिता: कोदुराम, घोघरा नवागढ़, बेमेतरा)
🔹 उत्तम साहू (28 वर्ष, पिता: प्रकाश, भाठापारा)
🔹 समीर कोशले (19 वर्ष, पिता: रमेश, बरेला)
कानूनी कार्रवाई: थाना जरहागांव अपराध क्रमांक 194/25, धारा 140(1), 103(2), 61(2)(ए), 238(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज। सभी आरोपी न्यायालय में पेश।
सराहनीय भूमिका: इस सफलता में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील बंछोर, सउनि लखीराम नेताम, प्र.आर. महेश राज, नोखे कुर्रे, लोकेश राजपूत, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, आरक्षक अजय शिवहरे, उमेश सोनवानी, गिरीराज सिंह, भेषज पांडेकर, महेंद्र सिंह, हेमसिह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, राहुल यादव, रवि मिंज, राकेश बंजारे, राम कश्यप की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।


