Headlines

बरेला हत्याकांड: 5 गिरफ्तार, जमीन विवाद में खूनी साजिश

एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुंगेली/जरहागांव। मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के सख्त निर्देशों पर जरहागांव पुलिस ने जमीन विवाद में हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 194/25 धारा 140(1), 103(2), 61(2)(ए), 238(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

ग्राम बरेला के पंजाब नेशनल बैंक परिसर में 26 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:30-3:00 बजे 21 वर्षीय राजकुमार धुरी (पिता: बेनीराम धुरी) को पुरानी जमीन रंजिश के चलते अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने कार (HP 38 F 2528) में ले जाकर पिटाई की, फिर घायल अवस्था में घर के पास फेंक दिया। जिसे तखतपुर सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

आरोपियों ने कबूल किया अपराध
मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता से गिरफ्तार:

🔹संतोष कुमार साहू (56 वर्ष, बरेला)

🔹 पोमेश साहू (27 वर्ष, हथनीपारा भाठापारा, बलौदाबाजार)

🔹सोनू राम साहू (45 वर्ष, घोघरा नवागढ़, बेमेतरा)

🔹उत्तम साहू (28 वर्ष, भाठापारा, बलौदाबाजार  

🔹समीर कोशले उर्फ बफरीन (19 वर्ष, बरेला)

पूछताछ में साजिश कबूल। कार, मोटरसाइकिल और स्कूटी जब्त। 28 दिसंबर को जेल रिमांड। अन्य फरारों की तलाश जारी।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
अतिरिक्त एसपी नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में:थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरासाइबर,सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील बंछोर,सउनि लखीराम नेताम,प्र.आर. महेश राज, नोखे कुर्रे, लोकेश राजपूत, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे,आरक्षक अजय शिवहरे, उमेश सोनवानी, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, महेन्द्र सिंह, हेमसिह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, राहुल यादव, रवि मिंज, राकेश बंजारे, राम कश्यपटीम ने गवाह बयान, घटनास्थल निरीक्षण और पतासाजी में उत्कृष्ट कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *