Headlines

बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, चलती कार से टकराया लोहे का रॉड

मुंगेली। रविवार को बिलासपुर से रायपुर एयरपोर्ट जा रहे केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए। चंदेली (दामाखेड़ा) के पास उनकी चलती कार पर अचानक लोहे की रॉड गिर पड़ी, जो सनरूफ और मिरर से टकराई।टक्कर की तीव्रता इतनी थी कि कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सनरूफ की मजबूत संरचना ने किसी बड़े नुकसान को रोक लिया।

वाहन में मंत्री के साथ उनका निजी स्टाफ और सुरक्षा अधिकारी भी सवार थे। सौभाग्य से सभी सुरक्षित हैं, किसी को चोट नहीं लगी।घटना के बाद एस्कॉर्ट पुलिस ने मौके से लोहे की रॉड जब्त कर ली है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है कि यह महज एक हादसा था या सुरक्षा से जुड़ा कोई पहलू है। मंत्री तोखन साहू सुरक्षित है और आगे की यात्रा जारी रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *