Headlines

भाजपा सरकार किसानों को सशक्त बनाने हेतु कृतसंकल्पित-रिजवान

सांवा में ‘मन की बात’ पर किसान टिफिन बैठक, ग्रामीणों ने की सराहना

सरगांव। किसान मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर एवं प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर के आह्वान पर किसान मोर्चा जिला मुंगेली के अंतर्गत बूथ क्रमांक 96-97 ग्राम पंचायत साँवा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात‘ के 129 वें संस्करण पर ‘मन की बात’ सह किसान टिफिन बैठक का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ किसानों का सम्मान किया गया तथा किसानों के साथ संवाद स्थापित कर सरकार के किसान हित में किए जा रहे कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं जिला मुंगेली के प्रभारी रिजवान हक ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने, फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में पीएम मोदी द्वारा किसानों की समस्याओं पर जोर देकर देशभर में किसान जागरूकता कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया गया है, जिसके तहत यह टिफिन बैठक आयोजित की गई। रिजवान हक ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित है और सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष रामधुन साहू ने कहा कि “यह आयोजन किसानों को जोड़ने और मोदी जी के संदेश को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी मिलकर किसान कल्याण को मजबूत करेंगे।”

कार्यक्रम में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष दुकालहा साहू, सरपंच श्रीमती रामशीला राजपूत, बूथ अध्यक्ष रामनारायण राजपूत, बोधराम राजपूत, नारायण साहू, जंतराम साहू, राजेश्वर राजपूत, चित्रकान राजपूत, विशाल राजपूत, रामचंद्र राजपूत, दया राजपूत, माया यादव, दसरथ ध्रुव आदि भाजपा कार्यकर्ता, किसान एवं ग्राम की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *