Headlines

सरगांव में सुशासन दिवस: प्रबुद्धजनों का सम्मान, अटल जी के आदर्शों पर संकल्प

सरगांव। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर 25 दिसंबर को पूरे देश में सुशासन दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में सरगांव मंडल मुख्यालय में मंडल स्तर पर प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। जिनमें बाबा परेटन गिरी गोस्वामी, त्रिलोक चंद अग्रवाल, रामाधार सिंह परिहार, गेंदसिंह कौशिक, नरेंद्र शर्मा, ढलगन राजपूत, पूर्व पार्षद रामफल लहरी सहित अन्य आमंत्रित अतिथियों का शाल व श्रीफल से सम्मान किए गया।

वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं सुशासन की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया तथा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने कहा, “अटल जी का सुशासन मॉडल आज के भारत के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम सरगांव में उनके विचारों को अमल में लाकर विकास की नई ऊंचाइयां छुएंगे। सम्मानित प्रबुद्धजनों का योगदान क्षेत्रीय प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।

“मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने अपने वक्तव्य में कहा, “सुशासन दिवस हमें पारदर्शिता व सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। अटल जी के सिद्धांतों से प्रेरित होकर हम मंडल स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं को मजबूत करेंगे।”

नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने कहा, “यह समारोह सरगांव की एकजुटता का प्रतीक है। अटल जी के दर्शन पर चलते हुए हम नगर को स्वच्छ, समृद्ध और सुशासित बनाएंगे। सम्मानित अतिथियों को बधाई।”

इस अवसर पर रामजुड़ावन साहू, रामकुमार कौशिक, पंकज वर्मा, पार्षद महेश साहू, तरुण अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, रिजवान हक, मनीष साहू, विष्णु राजपूत, उदित साहू, निखिल कौशिक, करण कुमार, रघु ठाकुर, राहुल साहू आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *