सरगांव। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 24 दिसंबर बुधवार को सरगांव नगर क्षेत्र में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए गए। अटल चौक, अटल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, अटल जी की प्रतिमा की सफाई की गई तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा, “अटल जी का जीवन सुशासन, स्वच्छता और राष्ट्रनिर्माण की मिसाल है। हम उनके आदर्शों पर चलते हुए नगर को स्वच्छ और समृद्ध बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी कार्यकर्ता जनसेवा में संलग्न रहेंगे।
“मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा, “अटल जी की जन्म जयंती पर हमने स्वच्छता को प्राथमिकता दी। उनके विचार हमें सेवा और सुशासन की प्रेरणा देते हैं। नगरवासियों से अपील है कि हम सब मिलकर स्वच्छ शहर निर्माण में योगदान दें।”

नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने कहा, “अटल जी का जीवन हम सभी के लिए सुशासन, स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा है। उनके विचारों को आत्मसात कर हम जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी जी को कोटि-कोटि नमन।”

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबालिका साहू, श्री रणजीत सिंह हुरा, श्री रामकुमार कौशिक, मंडल महामंत्री श्री पंकज वर्मा व श्री अनिल दुबे, असद मोहम्मद, रघु सिंह ठाकुर, कमलेश अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, उदित साहू, दुर्गेश वर्मा, सविता कौशिक, निखिल कौशिक सहित पार्षदगण एवं समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।



