सरगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर वीर बाल दिवस के अवसर पर सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की अमर शहादत को नमन करते हुए सरगांव में श्रद्धांजलि यात्रा और विशेष आयोजन किया गया। 1705 में सरहिंद के किले में मुगल शासक वजीर खान द्वारा मात्र 6-9 वर्ष की आयु में छोटे साहिबजादों बाबा फतेह सिंह जी और बाबा जोरावर सिंह जी को दीवार में चिनवाकर शहीद किया गया था। वहीं, बड़े साहिबजादों बाबा अजीत सिंह जी और बाबा जुझार सिंह जी ने युद्धभूमि में वीरगति प्राप्त कर साहस, त्याग और आत्मबलिदान की मिसाल कायम की। उनकी शहादत आज भी धर्म रक्षा, राष्ट्रभक्ति और मानवता का प्रतीक बनी हुई है।

आज के इस विशेष आयोजन में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सरगांव से प्रारंभ हुई श्रद्धांजलि यात्रा नवीन निर्माणाधीन गुरुद्वारा भवन तक पहुंची। दोपहर 3 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में नगर सिख समाज के पदाधिकारी, महिलाएं, युवा, बच्चे और भाजपा मंडल सरगांव के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व भाजपा प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गुरुद्वारे में माथा टेककर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा साहिबजादों की शहादत पर भावुक चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने कहा, “वीर बाल दिवस हमें सिख धर्म की वीरता और बलिदान की याद दिलाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।”
मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा, “प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम सफल रहा। सिख समाज का योगदान देश की एकता में अमूल्य है।”
जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू ने कहा, “ऐसे आयोजनों से समाज में एकता का संदेश जाता है। बच्चों को इन वीरों की कहानियां सुनानी चाहिए।”
नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने कहा, “गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में यह ऐतिहासिक आयोजन हुआ। नगर भ्रमण में हम सभी शामिल हुए, जो शहादत को नमन करने का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सरगांव के कमलजीत हूरा, रणजीत सिंह हूरा, कुलजीत हुरा, परविंदर सिंह खालसा, ऋषभ हूरा, परमीत सिंह, जसमीत सिंह, गुरप्रीत हुरा, सुप्रीत हुरा,हरलीन सिंह, हर्षित सिंह सहित सिख समाज के पदाधिकारी,महिलाएं, युवा, बच्चे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसके अलावा मंडल महामंत्री पंकज वर्मा, अनिल दुबे, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह हूरा, पूर्व पार्षद रामकुमार कौशिक, डॉक्टर हीरावन साहू, मनीष साहू, कमल अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, रघु ठाकुर, दुकलहा साहू, निखिल कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा 28 दिसंबर को आयोजित रक्तदान शिविर की जानकारी देते हुए सभी समाजजनों से अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया गया, ताकि शहीद साहिबजादों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके। कार्यक्रम का समापन साहिबजादों को श्रद्धांजलि और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।


