Headlines

अटल जी की 101वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलन, श्रद्धा सुमन अर्पित

सरगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, सुशासन की प्रतिमूर्ति तथा भारत रत्न से अलंकृत पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर  नगर पंचायत सरगांव स्थित “अटल परिसर” में दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी ने भाजपा की स्थापना से लेकर नए भारत के निर्माण तक निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की। अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने भारत को विकास की नई ऊंचाइयां प्रदान कर सुशासन की परिकल्पना को साकार किया। उन्होंने कहा, “राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हम सदैव स्मरण रखेंगे।”

नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने अटल जी को उनके नाम के अनुरूप प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व वाला बताया। उन्होंने कहा, “श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी अमर रहें।”

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री पंकज वर्मा, कमलेश अग्रवाल, शोभाराम साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *