Headlines

वर्षों पुरानी मांग पूरी, पीपरलोड में माध्यमिक शाला की मिली सौगात

प्राथमिक शाला के उन्नयन की घोषणा से ग्रामवासियों में हर्ष, विधायक धरमलाल कौशिक का किया गया भव्य स्वागत एवं सम्मान

सरगांव। ग्राम पीपरलोड में प्राथमिक शाला के उन्नयन कर माध्यमिक शाला प्रारंभ करने की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मदकू आगमन के अवसर पर क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं में पीपरलोड की इस महत्वपूर्ण मांग को शामिल किए जाने से ग्रामवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक का जोशीला स्वागत कर आभार व्यक्त किया तथा उनका सम्मान किया।

ग्रामवासियों के अनुसार, वर्ष 2009 से ही गांव में प्राथमिक शाला के उन्नयन कर माध्यमिक शाला प्रारंभ करने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में सुशासन तिहार के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पोषण यादव एवं शक्ति केंद्र प्रभारी श्री गेंद सिंह कौशिक ने मुंगेली में विधायक श्री धरमलाल कौशिक के सानिध्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से यह मांग रखी थी।

मुख्यमंत्री की घोषणा में मांग को शामिल किए जाने के बाद ग्राम पीपरलोड में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक श्री कौशिक का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। ग्रामीणों ने कहा कि माध्यमिक शाला प्रारंभ होने से गांव के बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे गांवों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर शिक्षा की सुविधा मिलेगी और अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष श्री पोषण यादव, जनपद उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती दीपिका चंद्रशेखर कौशिक, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री गेंद सिंह कौशिक, निरंजन गहवाई, चंद्रशेखर कौशिक, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री नारायण वर्मा, निरंजन वर्मा, सरपंच श्री धनीराम कौशल, उपसरपंच श्री ओमकार वर्मा, रामकिसुन, इकाई अध्यक्ष श्री अनिल कुमार, सतीश वर्मा, पूर्व सरपंच श्री हरि मरकाम, रामकुमार, त्रिभुवन भास्कर, सुरेश कौशिक, भूपेंद्र वर्मा, प्रदीप वर्मा, मेहतर साहू, बच्चे साहू, महेश साहू, आर्यन कौशिक, यशवंत साहू, नंदू साहू, विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधायक श्री धरमलाल कौशिक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वर्षों से प्रतीक्षित मांग पूरी होने से पीपरलोड के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी। माध्यमिक शाला की सौगात को ग्रामीणों ने गांव के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *