Headlines

सामाजिक एकीकरण की दिशा में सतनामी समाज की पहल, सरगांव में संभाग स्तरीय बैठक सम्पन्न

गांव-गांव रावटी लगाकर समाज को एकसूत्र में बांधने का संकल्प, शिक्षा और मातृशक्ति की भागीदारी पर दिया जोर; शीघ्र गठित होगी कोर कमेटी

सरगांव। सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से नवजीवन सतनामी समाज समिति, संभाग बिलासपुर की संभाग स्तरीय बैठक सरगांव स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश बिलासपुर श्री एस.एल. मात्रे की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध सदस्यों ने सामाजिक एकीकरण को लेकर अपने विचार साझा किए। बैठक में समाज को संगठित करने के लिए शीघ्र कोर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया।

गांव-गांव रावटी से मजबूत होगा सामाजिक जुड़ाव

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता और प्रगति के लिए आपसी समन्वय, संवाद तथा सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव रावटी आयोजित कर समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने और सामाजिक एकरूपता को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। साथ ही शिक्षा को समाज के विकास का प्रमुख आधार बताते हुए नई पीढ़ी को शिक्षित एवं जागरूक बनाने पर विशेष बल दिया गया।

संगठन में मातृशक्ति की भागीदारी पर जोर

बैठक में मातृशक्ति को सामाजिक संगठन से जोड़ने तथा समाज के रचनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का विचार प्रमुखता से रखा गया। उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक एकीकरण, शिक्षा और संगठन विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता जताई।

वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति

बैठक में श्रीमती नीरा देवी राजमहंत, श्री के.डी. बंदे, श्री बी.डी. कौशले, श्री मिश्रा गांधी बंजारे, सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं संरक्षक श्री आर.एल. रात्रे, संभाग अध्यक्ष श्री संतोष धृतलहरे, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री एन.पी. सांडे, अधिवक्ता श्री चिंताराम गर्ग (बेमेतरा), श्री रामपुरी टंडन, कोषाध्यक्ष श्री घसिया राम लहरे, संभागीय सचिव श्री पुना राम जोगी, व्याख्याता श्री परमेश्वर बंजारे, नगर पंचायत सरगांव के पार्षद श्री राधेश्याम मारखंडे, श्री उत्तम शांडिल्य, बदरा के भंडारी श्री कीर्तिकुमार कुर्रे, संरक्षक श्री बाबूलाल जांगड़े, अधिवक्ता श्री होरी लाल दिवाकर, श्री करण दिवाकर, पंडित श्री चंद्रकुमार मारखंडे, श्री रामबली दिवाकर, श्री बैदूराम दिवाकर, श्री गोवर्धन बघेल, श्री बाबूलाल बंजारे, श्री पुरुषोत्तम गायकवाड़, श्री विजय पात्रे, श्री सुकलू गेंदले, पंडित श्री नर्मदा प्रसाद बघेल एवं श्री मोहन लाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बैठक का समापन सामाजिक एकता, शिक्षा के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *