Headlines

सरगांव के राजा के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, 15 हजार दर्शकों ने दी हाजिरी

गरिमा-स्वर्णा दिवाकर की सुरमयी प्रस्तुति पर देर रात तक झूमता रहा सरगांव, ‘ए दिया वो दिया’ और राउत नाचा ने बांधा समां

सरगांव। श्री गणेश उत्सव समिति सरगांव द्वारा सोमवार, 21 सितंबर को स्वामी विवेकानंद उन्मुक्त खेल मैदान में आयोजित ‘सरगांव के राजा का दरबार’ सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में सरगांव सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 15 हजार दर्शक पहुंचे। लोकप्रिय गायिका गरिमा दिवाकर एवं स्वर्णा दिवाकर की शानदार प्रस्तुति ने देर रात तक दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट और छत्तीसगढ़ी लोकधुनों से पूरा मैदान गूंजता रहा।

लोक संस्कृति कला मंच ‘अंजोर’ के सहयोग से आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में भगवान गणेश की भक्ति के साथ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। ‘ए दिया वो दिया’, ‘दियना बरथे’, सुआ गीत और राउत नाचा जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अपनी माटी की संस्कृति से जोड़ दिया।

आस्था के दरबार में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक

‘सरगांव के राजा’ के दरबार में भक्ति और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैसे ही मंच से ‘ए दिया वो दिया’ सहित छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की स्वर लहरियां बिखरीं, दर्शक तालियों के साथ झूम उठे। सुआ गीत और राउत नाचा की पारंपरिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत की।

गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर की गायकी पर युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी उत्साह से तालियां बजाते और झूमते नजर आए।

भव्य मंच और आधुनिक तकनीक ने बढ़ाई रौनक

कार्यक्रम के लिए विशाल और आकर्षक मंच तैयार किया गया था। बड़े एलईडी प्रोजेक्टर, अत्याधुनिक साउंड सिस्टम और आकर्षक लाइटिंग के साथ मंच को सजाया गया था। कलाकारों की प्रस्तुतियों को और प्रभावशाली बनाने के लिए कॉन्फेटी, फ्लेम और फॉग मशीन जैसे विशेष इफेक्ट्स का भी इस्तेमाल किया गया।

मंचीय प्रस्तुति, रोशनी और ध्वनि का शानदार तालमेल दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहा।

15 हजार दर्शकों से खचाखच भरा मैदान

कार्यक्रम देखने के लिए सरगांव के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देखते ही देखते स्वामी विवेकानंद उन्मुक्त खेल मैदान दर्शकों से भर गया। लोकप्रिय कलाकारों की प्रस्तुति शुरू होते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

सुरक्षा और सुविधा की रही पुख्ता व्यवस्था

बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए थे। महिला एवं पुरुष बाउंसरों की तैनाती के साथ पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। ड्रोन कैमरों से कार्यक्रम स्थल की निगरानी की गई।

दर्शकों की सुविधा के लिए वीआईपी, फैमिली और व्यापारी वर्ग के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था की गई। पार्किंग, प्रकाश और पेयजल की भी समुचित व्यवस्था रही।

पोषण यादव ने किया स्वागत

कार्यक्रम में पोषण यादव, मंडल अध्यक्ष भाजपा सरगांव मंडल एवं श्री गणेश उत्सव समिति के संरक्षक ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ समाज को जोड़ने तथा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान गरिमा दिवाकर एवं स्वर्णा दिवाकर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समिति के संरक्षक सुशील यादव ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों, कलाकारों, दर्शकों, पुलिस प्रशासन, बाउंसर टीम, तकनीकी टीम, समिति के सदस्यों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये रहे प्रमुख अतिथि

कार्यक्रम में देवेंद्र कौशिक, जिला मंत्री भाजपा बिलासपुर; कैलाश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री भाजपा मुंगेली; राजेंद्र शुक्ला, कांग्रेस नेता; अंबालिका साहू, सभापति जिला पंचायत मुंगेली; अमित यादव, कांग्रेस नेता; पोषण यादव, मंडल अध्यक्ष भाजपा सरगांव मंडल; परमानंद साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव; पूजा कमल कौशिक, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा सुशील यादव, पार्षद; पंकज वर्मा, एल्डरमैन; राजकुमार साहू; शैलेश साहू, पार्षद; रामखेलावन साहू; राकेश साहू, पार्षद; महेश साहू, पार्षद; सविता कौशिक, पार्षद; सुषमा यादव; परिविंदर सिंह खालसा, पार्षद; जमुना पांडे, पार्षद; एजाज अहमद, पार्षद; मनोज यादव, पार्षद सहित नगर के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुरली बजाज, आशीष गोयल, दिनेश चंदानी, जीतू बजाज, राजीव तिवारी, शौकत अली, दुष्यंत कौशिक, भविंदर पाल हूरा, ललित पठारी,निर्मल अग्रवाल सहित सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े नागरिक भी मौजूद रहे।

आयोजन समिति की रही अहम भूमिका

‘सरगांव के राजा का दरबार’ को सफल बनाने में श्री गणेश उत्सव समिति सरगांव के भागवत यादव (लल्ला), राजा सोनी, विजय वर्मा, ऋषभ हूरा, अमित पांडे, संजय कौशिक, गोपाल यादव, विजेंद्र राजपूत, कलेश्वर साहू, अभय यादव, सोनू यादव, संजय यादव, विक्की साहू (तांडव), चितरंजन यादव, अक्षत सोनी, चिरंजीव तिवारी, ज्ञानेंद्र साहू, दीपक यादव, संतोष साहू, संजय वर्मा, हेमंत वर्मा, निखिल यादव, राहुल यादव, सुधांशु यादव, रोशन यादव, गौरव यादव, भुवनेश्वर साहू, प्रमोद यादव, प्रशांत यादव, कुलेश्वर यादव, कमल यादव, मन्नत खालसा, कृष्णा वर्मा, हरीश ठाकुर, कमल राजपूत, आशीष राजपूत, बजरंग कौशिक, टेकराम साहू मूसा, सुजल यादव, विष्णु यादव, विजय विश्वकर्मा, लल्ले यादव, प्रीशु निर्मलकर, रोहित वर्मा, मोनू यादव, हरे राम, चंदन यादव, अशोक विश्वकर्मा, सिद्धार्थ सहारे, अमन यादव एवं विकास साहू सहित समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यादगार बन गया ‘सरगांव के राजा’ का दरबार

श्री गणेश उत्सव समिति सरगांव द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम आस्था, लोक संस्कृति, संगीत और आधुनिक मंचीय तकनीक का भव्य संगम बनकर सामने आया। 15 हजार दर्शकों की मौजूदगी, ‘ए दिया वो दिया’ की गूंज, सुआ गीत और राउत नाचा की प्रस्तुतियां तथा गरिमा-स्वर्णा दिवाकर की शानदार गायकी ने इस आयोजन को सरगांव की सांस्कृतिक स्मृतियों में यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *