बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन, जन्मदिन के अवसर पर उमड़ा समर्थकों का उत्साह
सरगांव। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की पावन धरा पर आगमन के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नगर पंचायत सरगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, छाया विधायक बिल्हा राजेन्द्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष उमेश सोनी, पार्षद एजाज अहमद एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला एवं आत्मीय स्वागत के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 23 अगस्त को रहे भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। भूपेश बघेल ने समर्थकों की मौजूदगी में केक काटा और सभी के स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए भूपेश बघेल के प्रति अपना उत्साह और सम्मान व्यक्त किया। सरगांव में हुआ यह स्वागत कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की सक्रियता को दर्शाता नजर आया।

इस अवसर पर पार्षद कृष्णा साहू,आशुतोष पांडे, मुकेश साहू, नेतराम साहू, रशीद खान, वहाब खान, राजीव तिवारी, मनीष यादव, दबेश साहू, रामखेलावन साहू ,शौकत अली,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में आगमन उनके लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला।




