Headlines

आकाशीय बिजली ने छीनी जिंदगी: खेत से घर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत

पंडरभट्टा में दोपहर के वक्त हुआ हादसा, बिजली गिरने का LIVE VIDEO आया सामने; परिवार में पसरा मातम

मुंगेली। जिले के ग्राम पंडरभट्टा में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला खेत में काम पूरा करने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थी। अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का LIVE VIDEO भी सामने आया है, जिसमें बिजली गिरने का भयावह मंजर कैद बताया जा रहा है।

मृतका की पहचान 46 वर्षीय गीता बाई पटेल, पति अशोक पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गीता बाई खेत में काम करने गई थीं। काम खत्म करने के बाद वह पैदल घर की ओर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से गीता बाई वहीं गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई।

पलभर में थम गई जिंदगी

बताया जा रहा है कि घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ ही क्षणों में खेत से घर लौट रही महिला की जिंदगी खत्म हो गई। घटना से जुड़े LIVE VIDEO के सामने आने के बाद हादसे की भयावहता और अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

परिवार में पसरा मातम

गीता बाई की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। घटना के बाद संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *