Headlines

पांचों शक्ति केंद्रों में गूंजी संगठन मजबूती की हुंकार, बूथ सशक्तिकरण की बनी रणनीति

भाजपा मंडल सरगांव की बैठकों में आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव के अंतर्गत पांचों शक्ति केंद्रों—बावली, हिंच्छापुरी, सांवा, चंदखुरी एवं मोहभट्टा—में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा पार्टी की गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठकों में श्री नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल प्रभारी सोम वैष्णव, मंडल सह-प्रभारी कोटूमल दादवानी एवं मंडल अध्यक्ष पोषण यादव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, ‘मन की बात’ प्रमुख, महिला प्रमुख एवं युवा प्रमुख सहित संगठन के विभिन्न दायित्वधारी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से तैयार कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसके तहत प्रत्येक माह जिला बैठक, मंडल बैठक, शक्ति केंद्र बैठक एवं बूथ बैठक नियमित रूप से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार बूथ स्तर का संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। ऐसे में प्रत्येक बूथ को अधिक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इस दौरान भोजराम वर्मा, रणजीत सिंह हूरा, रिजवान हक, गेंद सिंह कौशिक, चंद्रशेखर कौशिक, सुंदर साहू, केदार वर्मा, वीरेंद्र तिवारी, अशोक कुमार दुकलहा साहू, विष्णु राजपूत, नारायण वर्मा सहित पांचों शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *