Headlines

राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प, सरगांव में मनाई जयंती

आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

सरगांव। नगर पंचायत सरगांव में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया और उनके बताए विकास, तकनीक एवं आधुनिकता के मार्ग पर चलकर मजबूत और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी के आधुनिक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाने का दूरदर्शी सपना देखा था। उन्होंने कहा, “राजीव गांधी जी ने देश में सूचना एवं प्रौद्योगिकी, संचार और पंचायती राज व्यवस्था को नई दिशा दी। आज भारत जिस तकनीकी शक्ति के रूप में विश्व में अपनी पहचान बना रहा है, उसमें राजीव गांधी जी की दूरदृष्टि और सोच की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

पार्षद कृष्णा साहू ने कहा कि राजीव गांधी जी ने युवाओं को देश की ताकत मानते हुए उन्हें आधुनिक शिक्षा और तकनीक से जोड़ने का सपना देखा था। उन्होंने कहा, “राजीव गांधी जी का जीवन देश की एकता, विकास और प्रगति के लिए समर्पित रहा। उन्होंने नई पीढ़ी को आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने का अवसर दिया। हमें उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर देश तथा समाज की सेवा के लिए आगे बढ़ना चाहिए।”

इस अवसर पर घसिया घृतलहरे, स्माइल मेमन, शिव घृतलहरे, मुकेश साहू, टीकाराम यादव, पंचु यादव, माधव यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजीव गांधी जी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *