भाजपा मंडल सरगांव ने किया आत्मीय स्वागत, नेताओं ने कहा—रेल परियोजना से क्षेत्र के विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति
सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को मिली स्वीकृति के उपलक्ष्य में भव्य नागरिक अभिनंदन एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम उत्साह, सम्मान और जनसहभागिता के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र में बेहतर रेल संपर्क स्थापित होगा, व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम में बिल्हा विधानसभा के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, अम्बालिका साहू, पूजा कमल कौशिक, रणजीत हूरा, पंकज वर्मा, अनिल दुबे ,जमुना पांडे, तरुण अग्रवाल,निखिल कौशिक, सविता कौशिक,काली कौशिक, रिजवान हक,विष्णु राजपूत, सुषमा यादव, चमेली राजपूत, नवाब खान,पवन साहू,राजकुमार साहू, गोपाल जुनेजा,मनोज यादव, रामकुमार कौशिक, महेश साहू,सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देशभर में अधोसंरचना विकास को नई गति मिली है और यह रेल परियोजना भी उसी विकासवादी सोच का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसके पूर्ण होने से सरगांव सहित पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा मंडल सरगांव की ओर से सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति सफल आयोजन में सक्रिय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही ऐसे कार्यक्रम सफल होते हैं तथा भविष्य में भी जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर इसी उत्साह के साथ कार्य किया जाएगा।


