‘मन की बात’ से मिला पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बूथ क्रमांक 120 में सामूहिक श्रवण; ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान

नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू बोले— वृक्षारोपण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर, हर नागरिक निभाए अपनी जिम्मेदारी

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव के शक्तिकेंद्र सरगांव अंतर्गत बूथ क्रमांक 120 में रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 136वें एपिसोड का कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का प्रेरणादायी संदेश सभी कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष श्री परमानंद साहू ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण का एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में लाखों लोग इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्री साहू ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प ले। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, हरियाली और समृद्ध भविष्य की अमूल्य धरोहर बनेगा।

कार्यक्रम में श्री धनुष राम साहू, श्रीमती पंचवती साहू, श्री वहेन्द्र साहू, श्री दिनेश वर्मा, श्री टेकराम साहू, श्रीमती सुनीता साहू, श्री शुभम साहू, श्री ओम साहू, श्री भूमिक साहू सहित बूथ क्रमांक 120 के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *