‘विकास ही हमारी प्राथमिकता, जनसेवा ही हमारा संकल्प’— अध्यक्ष परमानंद साहू

वार्ड 10 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, विकास कार्यों को मिल रही नई गति

सरगांव। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव तथा बिल्हा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नगर पंचायत सरगांव में विकास कार्य लगातार नई गति से आगे बढ़ रहे हैं।

इसी कड़ी में नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 10 में श्री दूजराम साहू के घर से कुंआपार चौक तक 93 मीटर लंबी एवं 4 मीटर चौड़ी सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। यह सड़क निर्माण वार्डवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने के साथ क्षेत्र की आधारभूत अधोसंरचना को और अधिक मजबूत बनाएगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री परमानंद साहू ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड का समान रूप से विकास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना ही उनका संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि सीसी रोड निर्माण पूर्ण होने के बाद वार्डवासियों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा कौशिक, वार्ड पार्षद श्री परविंदर सिंह खालसा, श्री एजाज खान, श्री कमल कौशिक, श्री तिहारु साहू, श्री चैतराम साहू, ठेकेदार श्री भोजराज साहू, श्री लल्लूराम वर्मा सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नगर पंचायत सरगांव “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ नगर के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *