विष्णु के सुशासन में नगर का हो रहा चहुंमुखी विकास : परमानंद साहू

वार्ड क्रमांक 9 में 63 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, वार्डवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

सरगांव। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व तथा बिल्हा विधानसभा के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक के मार्गदर्शन में नगर पंचायत सरगांव में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 में श्री धन्नू यादव के घर से श्री चन्द्रिका यादव के घर तक 63 मीटर लंबी एवं 3 मीटर चौड़ी सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।

भूमि पूजन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री परमानंद साहू ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और सभी वार्डों का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास का नया दौर चल रहा है। विधायक श्री धरमलाल कौशिक के सतत मार्गदर्शन में नगर पंचायत सरगांव में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। आने वाले समय में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा कमल कौशिक, वार्ड पार्षद श्रीमती सुषमा पोषण यादव, श्री एजाज खान, श्री भोजराज साहू, श्री धन्नू यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *