सरगांव में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
नगर पंचायत सरगांव में हुआ समाधान शिविर का आयोजन,स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
सरगांव। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के जिला मुंगेली अंतर्गत सरगांव नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक 1 से 15 की समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण किया गया। सरगांव विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किए गए तथा 10वीं एवं 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड (₹5 लाख तक स्वास्थ्य बीमा), किसान क्रेडिट कार्ड एवं अरहर मिनिकिट का वितरण किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा मछली जाल तथा उद्यान विभाग द्वारा फलदार पौधों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करना ही रामराज्य है, यही विष्णु का सुशासन है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अपनी घोषणाओं के अनुरूप लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा मौके पर ही उनकी शिकायतों का समाधान करना है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती पूजा कमल कौशिक को अनुविभागीय अधिकारी, पथरिया श्रीमत्ती रेखा चंद्रा द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्रीमती रेखा चंद्रा ,तहसीलदार सरगांव अतुल वैष्णव, श्री नरेन्द्र शर्मा,श्री पोषण यादव,श्रीमती अंबालिका साहू, श्रीमती दीपिका चंद्रशेखर कौशिक, रामजुड़ावन साहू,पंकज वर्मा,रामकुमार कौशिक,शिव पांडेय,जमुना पांडे, सविता कौशिक,सुषमा यादव, सुनीता साहू,पूजा कौशिक,रणजीत सिंह हूरा, असद मोहम्मद, कमल अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, विष्णु राजपूत, उदित साहू,निखिल कौशिक,दुर्गेश वर्मा सहित पार्षदगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री घनश्याम शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु एवं भगिनीगण उपस्थित रहे।


