Headlines

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पौधों के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरण जागरूकता का प्रतीक-धरमलाल कौशिक

एक पेड़ माँ के नाम” के तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने किया वृक्षारोपण

नगर पंचायत सरगांव कार्यालय में पीपल के पौधे का किया पौधरोपण


सरगांव। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय, सरगांव में  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पीपल के पौधे का विधिवत पौधारोपण किया।इस अवसर पर श्री कौशिक ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कर सभी को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। पीपल जैसे पवित्र एवं औषधीय महत्व वाले वृक्ष का रोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

उन्होंने कहा कि यह अभियान पौधों के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरण जागरूकता के माध्यम से भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण का एक सार्थक प्रयास है। पर्यावरण को सुरक्षित रखना एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जलवायु प्रदान करना हमारा सामूहिक दायित्व है,और अपनी माँ के नाम पर इस दायित्व का निर्वहन करना हमारे लिए गर्व का विषय है। यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दर्शाती है,बल्कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे प्रेरणादायक अभियान को भी सशक्त रूप से आगे बढ़ाती है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू,जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामजुड़ावन साहू, जनपद उपाध्यक्ष दीपिका चंद्रशेखर कौशिक,मण्डल महामंत्री पंकज वर्मा,रामकुमार कौशिक, पार्षद जमुना पांडे, सविता कौशिक,सुषमा यादव, सुनीता साहू,पूजा कौशिक,रणजीत सिंह हूरा,शिव पांडेय असद मोहम्मद, कमल अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, विष्णु राजपूत, उदित साहू,निखिल कौशिक,दुर्गेश वर्मा,सहित नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारीगण,व भाजपा मंडल सरगांव के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *