Headlines

सरगांव में बारात वापसी के दौरान चाकूबाजी में हुई हत्या का फरार आरोपी पेंड्रा रोड से गिरफ्तार

सरगांव: थाना सरगांव सीमाांतर्गत हुई चाकूबाजी व मारपीट से एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार आरोपी रवि वर्मा (20), पिता मनोज वर्मा, निवासी ग्राम लखराम, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.), को पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी साइबर टीम मुंगेली और थाना सरगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में की गई, जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर क्रियान्वित किया गया।

घटनाक्रम के अनुसार आरोपी रवि वर्मा और पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी सुधीर केवट ने 08-09 मई 2026 की रात बारात से वापसी के दौरान लक्ष्मी प्रधान व अन्य पर गाली-गलौज करते हुए चाकू व हाथ-मुक्का से हमला किया था इससे लक्ष्मी प्रधान की मृत्यु हुई और अन्य घायल हुए थे। थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 89/2026 के तहत धारा 296, 103(1), 109, 3(5) बी.एन.एस. तथा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मुख्य आरोपी सुधीर केवट को पहले ही गिरफ्तार कर जिला जेल मुंगेली भेजा जा चुका है।

पुलिस ने लगातार दबिश व तकनीकी जांच के बाद 21.05.2026 को सूचना मिलने पर पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर नर्मदा एक्सप्रेस में आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया और बताया कि वह उज्जैन में छिपा था पैसे खत्म होने पर वापस आ रहा था तथा आगे जगन्नाथ पुरी जाने की योजना थी। आरोपी को हिरासत में लेकर 22.05.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

इस कार्रवाई का समन्वय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में हुआ। सरगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, उप निरीक्षक सत्येंद्रपूरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल), साइबर टीम प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, आरक्षक राहुल यादव, राम कश्यप, हकीम अली तथा थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *