सरगांव। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के सदस्यों ने बुधवार को प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना कर पूर्ण पेंशन की मांग लेकर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को ज्ञापन सौंपा। संघ ने साथ ही मुख्यमंत्री को समर्थन पत्र भेजकर अपनी मांगे मनवाने के लिए श्री कौशिक से सहमति भी ली।
संघ के संभाग अध्यक्ष अनवर खान ने बताया कि यह मांग विशेषकर 1998-99 में नियुक्त शिक्षकों से जुड़ी है, जो आज बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि नीति में संशोधन कर नियुक्ति तिथि से ही पेंशन गणना सुनिश्चित करने की आवश्यकता है, ताकि शिक्षकों को सेवानिवृत्ति पर न्यायसंगत वित्तीय सुरक्षा मिल सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष भरत लाल मार्को, मुंगेली जिला अध्यक्ष एन आर ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया सत्येंद्र कुमार गुप्ता और जिला सचिव राम नारायण साहू सहित जिले के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शंकर साहू, राम चरण साहू, शिव कुमार कौशिक, वीरेंद्र दुबे, गीता नेताम, सीता साहू, सुखीराम देवांगन, जितेंद्र जाधव, प्रमोद कुमार यादव, अमर दास कुर्रे, आनंद कुमार मनहर, योगेंद्र सिंह क्षत्रिय, सोहन कौशिक, संतोष कुमार कौशिक, लक्ष्मी नारायण ठाकुर, श्याम रतन कौशिक, गीता राम सिंगरौल, दादूराम बालको, प्रेम लाल राजपूत, मान सिंह राजपूत, चिरंजीव लाल राजपूत, महेश कुमार पांडे, चंद्रभूषण कौशिक, अभिनंदन वर्मा सहित भारी संख्या में 1998–99 नियुक्ति वर्ष के शिक्षक उपस्थित रहे।
संघ ने बताया कि यदि राज्य सरकार से सकारात्मक जवाब न मिला तो वे आगे रणनीति तैयार कर बड़े पैमाने पर आंदोलन की भी बात कर सकते हैं। विधायक धरमलाल कौशिक ने शिक्षकों की मांगों पर सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि वे मुख्यमंत्री तक समर्थन पत्र पहुँचाने में मदद करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई के लिए बातचीत करेंगे।


